The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

विधानसभा का एक दिनी विशेष सत्र शुरू, शीतकालीन सत्र नए भवन

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व सदस्यों का उल्लेख कर किया। जिस पर सदन ने रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह सत्र खास इसलिए भी है क्योंकि इसके बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा। विशेष सत्र में छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के संसदीय इतिहास और प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक व विकास संबंधी यात्रा पर चर्चा की जाएगी। सभी विधायक इस अवसर पर 25 वर्षों के अनुभव और उपलब्धियों को साझा करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor