The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshPolitics

मोहन यादव पर कांग्रेस के आरोपों का यूपी के मंत्री ने दिया जवाब

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ग्वालियर के अल्प प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे जमीन खरीदी के आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए बेचैन है और जहां-जहां चुनाव होते हैं वहां आरोप लगाने लगती है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और भाजपा लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। वहीं लखनऊ कोचिंग हादसे को लेकर मंत्री ने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों में क्षमता के अनुसार व्यवस्था, सुरक्षित रास्ते और बेहतर फायर सेफ्टी इंतजाम होना जरूरी है और अब इस मामले में सख्ती से काम किया जाएगा। आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। UCC को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को पहले इसे समझना जरूरी है, समझ आने के बाद जनता सहयोग करती है। वहीं कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार न्यायालय के निर्देशों का पालन करेगी और कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *