The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

सीएम ने दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों के मुद्दों पर नड्डा से की अहम चर्चा

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि और उर्वरक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत कर रही है। बैठक में किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता, खरीफ सीजन की तैयारियों और उर्वरक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। सीएम साय ने कहा कि खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने की जानकारी भी दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *