The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मेटाडोर से अवैध खाद का परिवहन, पुलिस ने 3.50 लाख का DAP किया जब्त

Spread the love

गरियाबंद जिले में अवैध खाद परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देवभोग थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 280 बोरा अवैध DAP खाद से भरे मेटाडोर को पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में वाहन चालक ने बताया कि वह एक लाइसेंसी व्यापारी के कहने पर 8 हजार रुपये किराए में खाद को ओडिशा के सीनापाली से जांगड़ा ले जा रहा था, जहां इसे एक मक्का कारोबारी को पहुंचाया जाना था। पुलिस ने जब्त खाद को आगे की कार्रवाई के लिए कृषि विभाग के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि खाद की कमी और बढ़ती मांग के बीच कुछ कारोबारी मुनाफाखोरी के लिए अवैध तरीके से खाद की कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *