The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

UPSC में राज्य का गौरव, सीएम ने सफल अभ्यर्थियों से की मुलाकात युवाओं का बढ़ाया हौसला

Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में UPSC प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के मेहनतकश परिवारों के सपनों और संघर्ष का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा आर्थिक स्थिति या पारिवारिक पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं होती, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनकी तैयारी और संघर्ष के अनुभव साझा किए तथा उन्हें समय प्रबंधन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता भी 50 से बढ़ाकर 200 सीट कर दी गई है, जिससे अधिक संख्या में ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को अवसर मिल सके। UPSC प्रारंभिक परीक्षा में हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *