The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्व डॉ रामजी बैस, आजादी के पहले के रायपुर के एकमात्र MBBS MS क्वालिफाइड डॉक्टर

Spread the love

नाना जी का कसूर कुछ नहीं था,बस वो महाकौशल प्रांत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे,
एक दिन एक भ्रष्ट प्रधानमंत्री ने अपना राजपाट बचाने के लिए देश में आपातकाल की घोषणा कर दी,
ये दौर अविभाजित मध्यप्रदेश का था। डॉक्टर साब भी मीसा कानून के तहत जेल गए।
घटना में मोड़ तब आया जब मध्यप्रदेश के कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा ने जेल में डॉ साहब को खबर भिजवाई।
“डॉ एक कोरे कागज में लिख के दे दो कि हमारा आरएसएस से कोई लेना देना नहीं है” और कल जेल से बाहर आ जाओ।
डॉ साहब का जवाब था अब जितने दिन जेल में रखना है रख लो लेकिन संघ के लिए समर्पित है और संघ के लिए समर्पित रहेंगे!!
उनका दृढ़ निश्चय मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को भी चौंका गया।
और इतने पढ़े लिखे शहर के सबसे प्रतिष्ठित डॉ ने बिना बात के उन्नीस महीने जेल में काटे!!!
सोच के देखिये क्या संघर्ष किया होगा एक परिवार ने जिनके मुख्य कर्ताधर्ता ने उन्नीस महीने बिना बात के जेल में बिताए, एक सनकी प्रधानमंत्री के आपातकाल लगाने के कारण। शहर में कितने मरीज असमय काल के गाल में समा गए होंगे क्योंकि उस दौर में किसी छोटे शहर में डॉ भी गिने चुने ही होते थे।
आमतौर पर मैं निजी और पारिवारिक बाते सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता, लेकिन ये बात हर नई पीढ़ी तक जरूर जानी चाहिए।
आज मोहब्बत की दुकान चलाने वाले कांग्रेस नेताओं ने देश पर कितने जुल्म किये हैं!
ऐसे लाखों परिवार है जिनका सब कुछ उजड़ गया सिर्फ एक प्रधानमंत्री की सनक और उसके राजपाट बचाने में!!
एक दिन कांग्रेस का राजपाट गया, इमरजेंसी हटी और देश ने फिर से आजादी की खुली हवा में सांस ली।
डॉ साहब चाहते तो भाजपा के किसी भी शीर्ष पद पर आरूढ़ हो सकते थे लेकिन वो डॉ बाद में थे पहले स्वयं सेवक हुए, सो उन्होंने राजनीति के हर पद को ठुकरा कर लोगों की सेवा करना ही चुना और ताउम्र लोगों का निशुल्क इलाज करते हुए महाप्रयाण को प्राप्त हुए।
ऐसे थे हमारे डॉक्टर नाना और पूरे रायपुर के डॉ भैया,
आज संविधान हत्या दिवस के दिन आपकी पुरानी तस्वीर देखी तो लिखने से खुद को रोक नहीं पाया,
ऐसे लाखों हुतात्मा जिन्होंने इस देश की एकता अखंडता और संविधान को बचाए रखने के लिए मीसा जैसे अवैध कानून का विरोध किया और जेल गए,
मैं सभी के चरणों में करबद्ध प्रणाम करता हूं।
आप सभी के फौलादी इरादों से संघ और भाजपा जो आधार मिला जो शिक्षा मिली उसके हम जीवन भर ऋणी रहेंगे!!
समस्त लोकतंत्र सेनानियों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *