The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग न्यूज़ :गांजा बेचने की सुचना पर पुलिस ने मारा रेड , 71 किलों ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Spread the love


”दीपक चौधरी की रिपोर्ट”
धमतरी। लंबे समय बाद पुलिस ने मकेश्वर वार्ड में बड़ी कार्यवाही करते हुए 71 किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर शहर में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा आई कहां से, इसमें किसका संरक्षण मिला हुआ है।मकेश्वर वार्ड में गांजा की बिक्री कोई नई बात नहीं है जिस घर से गांजा बरामद किया गया है वहां बरसों से गांजा बिक्री की शिकायत मिलती रही है, लेकिन पुलिस कभी-कभार कार्रवाई कर खानापूर्ति करती थी। इस बीच उच्च अधिकारियों को सूचना मिली कि मकेश्वर वार्ड में गांजा का बड़ा खेप रखा हुआ है डीएसपी सारिका वैद्य के नेतृत्व में शुक्रवार तड़के 5 बजे रेड कार्रवाई की गई जिसमें ड्रम में भरे 71 किलो से अधिक का गांजा बरामद किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा  देखकर लोग भौंचक्के रह गए। बरहाल आरोपी उषा धूरी पति करण धुरी के कब्जे से 71 किलो 700 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor