The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के चलते 10 ट्रेनें रद्द

Spread the love

बिलासपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के तहत ‘रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग’ का काम किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इसके कारण 25 से 29 जून 2026 के बीच रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट की रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को बिलासपुर में ही शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रूप से रद्द) किया गया है।
रद्द होने वाली 10 गाडियों में:

(1) 28 जून, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(2) 28 जून, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(3) 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(4) 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(5) 25 और 28 जून 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(6) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(7) 25 और 28 जून 2026 गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी.
(8) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
(9) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(10) 28 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:
(1) 25 और 28 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से झारसुगुड़ा के लिए चलेगी. गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.
(2) 25 एवं 28 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर तक चलेगी. इसके अलावा बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
(3) 25 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर तक ही चलेगी. यह गाड़ी बिलासपुर और रायपुर के बीच रद्द रहेगी.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *