The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

यूरिया वितरण में गड़बड़ी विजय ट्रेडिंग कंपनी का परमिट निलंबित

Spread the love

अंबिकापुर। अम्बिकापुर जिले में यूरिया वितरण में अनियमितता पाए जाने पर अम्बिकापुर स्थित मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी की खुदरा उर्वरक विक्रय अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया गया तथा दुकान एवं गोदाम को सील कर दिया गया। कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उपलब्ध समस्त उर्वरकों पर विक्रय प्रतिबंध लगाकर जब्ती की कार्यवाही की।

जिला प्रशासन द्वारा 40 बोरी से अधिक यूरिया खरीदने वाले कृषकों का सत्यापन कराया गया। उर्वरक निरीक्षक सोहन लाल भगत एवं अन्य अधिकारियों द्वारा कराए गए सत्यापन में यह तथ्य सामने आया कि विजय ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। कृषकों के बयान एवं निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उपसंचालक कृषि पिताम्बर सिंह दीवान ने कम्पनी की खुदरा उर्वरक विक्रय अनुज्ञप्ति को आगामी आदेश तक निलंबित किया। कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी अम्ब्रोस टोप्पो, उर्वरक निरीक्षक श्रीमती श्वेता पटेल एवं अजय बड़ा उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor