The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला थाना के बहार खुद को आग लगाने वाली महिला ने तोड़ा दम

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला थाना के बाहर खुद को आग लगाने वाली महिला वर्षा गोस्वामी की मौत हो गई। घटना ने पूरे शहर में तहलका मचा दिया है। वर्षा 10 सितंबर को महिला थाना के बाहर अपने शरीर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के बाद गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे तत्काल डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 70 फीसदी तक झुलसने के कारण उसकी हालत नाज़ुक बनी रही। चार दिन तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor