The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से बताया ऊपर, हिन्दू संगठनों ने जाँच की मांग की

Spread the love

रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। दावा है कि इस वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताया गया है। साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईसा मसीह को अपना पिता बताए जाने जैसी बातें भी कही गई हैं। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
इसके वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ समाज में भ्रम और वैमनस्यता फैलाने का प्रयास करती है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक आस्थाओं को निशाना बनाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हिन्दू संगठनों का कहना है कि वे जल्द ही पुलिस से औपचारिक शिकायत करेंगे और वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
इस मामले में श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर के पीठाधीश्वर डॉ.स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि यदि किसी ने जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने या समाज में तनाव पैदा करने के उद्देश्य से इस तरह का वीडियो प्रसारित किया है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए हम आखिरी वार्निंग दे रहे हैं ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *