The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

जगदलपुर में गोंचा पर्व की तैयारियां तेज, 9 दिनों तक होंगे आयोजन

Spread the love

जगदलपुर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके दौरान 9 दिनों तक महाभंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंदिर समिति के अनुसार, हर वर्ष गोंचा पर्व के दौरान समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से अनेक आयोजन संपन्न कराए जाते हैं। बेहतर आयोजन के लिए पूर्व में संस्कृति विभाग की ओर से 5 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जबकि इस बार तहसीलदार के माध्यम से शासन को 18 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद समिति के सदस्य नरेंद्र पाणिग्राही ने कहा कि जल्द ही तहसीलदार और कलेक्टर के साथ बैठक कर गोंचा पर्व की व्यवस्थाओं और शासन से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा की जाएगी, ताकि आयोजन को और बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *