The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

एल्डरमैन नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह, जरहागांव में भाजपा का फैसला

Spread the love

मुंगेली जिले के नगर पंचायत जरहागांव में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के फैसले ने स्थानीय राजनीति में नया संदेश दिया है। पार्टी ने इस बार किसी बड़े या चर्चित चेहरे के बजाय वर्षों से संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले सतीश मशीह, महावीर यादव और चंद्रकांत वैष्णव को एल्डरमैन नियुक्त किया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इन नियुक्तियों को जमीनी और समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने बिना किसी पद या व्यक्तिगत अपेक्षा के पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। नियुक्ति के बाद जब तीनों एल्डरमैन नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तो वहां का वातावरण भावुक और उत्साहपूर्ण हो गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और परिसर में “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारे गूंज उठे। पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से संगठन ने यह संदेश दिया है कि वर्षों की मेहनत और निष्ठा को भी उचित सम्मान मिलता है, जिससे अन्य कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor