The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने क्विक रिस्पॉन्स टीम को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक

Spread the love

राजधानी रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को 10 नई तेज रफ्तार आधुनिक बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। इन बाइकों में इमरजेंसी लाइट और सायरन लगाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक पुलिस अब सदरबाजार, रामसागरपारा और तात्यापारा जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से पहुंचकर जाम को जल्द हटाने का काम कर सकेगी। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस कार्यालय परिसर में क्यूआरटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शहर के संवेदनशील और जाम प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने पहले यातायात अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा भी की। पुलिस के अनुसार, शहर में सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी 10 क्यूआरटी टीमों को आधुनिक वाहनों से सुसज्जित किया गया है और निर्देश दिए गए हैं कि जाम की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम लगने पर तुरंत यातायात हेल्पलाइन नंबर 94792 10632 पर सूचना दें, ताकि संबंधित ट्रैफिक थाने की क्यूआरटी टीम तुरंत कार्रवाई कर सके। इस दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले सहित यातायात पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor