The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ शहडोल प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Spread the love

शहडोल जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 और वित्तीय वर्ष 2026-27 में 14 जुलाई 2026 तक कुल 324 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1 करोड़ 26 लाख 75 हजार 20 रुपये से अधिक की अर्थदंड राशि वसूली गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 229 मामलों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर 81 लाख 56 हजार 597 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में 14 जुलाई तक 95 प्रकरण दर्ज किए गए और 45 लाख 18 हजार 423 रुपये की अर्थदंड राशि जमा कराई गई। इन मामलों में सबसे अधिक कार्रवाई रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़े प्रकरणों में हुई है, जबकि पत्थर, बोल्डर, मिट्टी, मुरुम, गिट्टी और कोयले के मामलों में भी कार्रवाई की गई है। खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *