The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

फुंडहर शासकीय स्कूल के बाहर चाकूबाजी के दोषी पर हुई कार्यवाही: डीईओ

Spread the love

रायपुर। जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल फुंडहर के हुई चाकूबाजी की घटना पर स्कूल के बाहर प्राचार्य श्रीमती वंदना अग्रवाल ने बताया कि इस घटना से संबंधित दोषी विद्यार्थी पर कार्यवाही करते हुए टीसी दे दी गई है। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है एवं आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है।
प्राचार्य श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि यह घटना शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल फुंडहर के गेट के बाहर हुई, जिसकी जानकारी बीईओ को दे दी गई है। मारपीट की घटना में शामिल युवक विद्यालय के छात्र नहीं थे, बल्कि विद्यालय के एक छात्र के बुलाने पर वे स्कूल के मुख्य गेट के बाहर आकर खड़े हुए थे।
उन्होंने बताया कि सातवें पीरियड के दौरान बागवानी के लिए छात्र कक्षा से बाहर आए थे। जैसे ही संबंधित छात्र विद्यालय परिसर से बाहर निकला, बाहरी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। यह पूरी घटना विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। प्राचार्य ने बताया कि जिस छात्र ने बाहरी युवकों को बुलाया था उस पर शाला प्रबंधन समिति ने निर्णय करते हुए टीसी दे दी गई है। फुंडहर स्कूल में इस प्रकार की घटना पहले कभी नहीं हुई थी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए विद्यालय द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *