The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

टैंकर ने स्कूटी को ठोका, नाबालिग भाई बहनों की मौत गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Spread the love

कोरबा जिले के पोड़ी बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी की टक्कर से सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा निवासी 13 वर्षीय बूटी गोस्वामी, 12 वर्षीय दशरथ गोस्वामी और एक अन्य नाबालिग स्कूटी से सामान लेने गए थे, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बूटी और दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बांगो-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को तत्काल 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor