The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मोबाइल पर बात करते ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया

Spread the love

 कोरबा जिले में मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का एक पैर कट गया और उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रोशन पटेल निवासी बरमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कोतवाली थाना क्षेत्र के पवन टॉकीज फाटक के पास मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मालगाड़ी के चालक ने युवक को ट्रैक पर देखकर लगातार हॉर्न बजाया और उसे हटने के लिए आवाज भी दी, लेकिन युवक ने ध्यान नहीं दिया और हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *