The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

लाठी-फरसे से पुलिस पर हमला, मदनगर हिंसा में 100 से ज्यादा अज्ञात शामिल

Spread the love

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।दरअसल यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदनगर गांव का है। 24 जुलाई को पुलिस टीम 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, फरसा और टंगिया लेकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में SDOP समेत दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।अब इस हिंसा के मामले में FIR दर्ज की गई है। 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा और शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *