The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalBUSINESSNew delhiWeather

भारी बारिश का असर : SpiceJet ने यात्रियों को किया अलर्ट, उड़ानों में देरी और रिशेड्यूलिंग की आशंका

Spread the love

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। खराब मौसम को देखते हुए निजी विमानन कंपनी SpiceJet ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें।

SpiceJet ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए यात्रियों को मौसम की स्थिति को लेकर आगाह किया। एयरलाइन के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के साथ-साथ उनसे जुड़ी अन्य फ्लाइट्स के संचालन पर भी असर पड़ सकता है।

उड़ानों में देरी या रिशेड्यूलिंग की संभावना
एयरलाइन ने कहा है कि खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है या उन्हें रिशेड्यूल किया जा सकता है। इसके अलावा उड़ानों के संचालन में अन्य बदलाव भी संभव हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेते रहें।

एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस करें चेक
SpiceJet ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जरूर जांच लें। इससे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होने वाली संभावित असुविधा से बचा जा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *