The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalSports

तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान अर्जुन अवॉर्ड

Spread the love

भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान कर दिया है। 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। एथलेटिक्स से लेकर बैडमिंटन, हॉकी, शतरंज, शूटिंग और कबड्डी तक अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर इन पुरस्कारों की घोषणा की है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 की सूची जारी करते हुए बताया कि हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इस साल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश की थी।

अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए कुल 17 खिलाड़ियों के नाम चुने गए हैं। एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर, मोहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी को सम्मान मिलेगा। बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और दिग्गज कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद का सिलेक्शन हुआ है। बॉक्सिंग में नरेंद्र को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।

शतरंज में विदित संतोष गुजराती और दिव्या जितेंद्र देशमुख को यह सम्मान मिलेगा। डेफ शूटिंग में धनुष श्रीकांत का नाम शामिल है। हॉकी में लालरेमसियामी और राजकुमार पाल को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। कबड्डी में सुरजीत और पूजा को चुना गया है। पैरा-शूटिंग में रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा-एथलेटिक्स में एकता भयान, रोइंग में अरविंद सिंह और शूटिंग में अखिल श्योराण को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *