The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PUBLICINTERESTMISCState

रायपुर में श्री विट्ठल संप्रदाय बृहद समाज महासभा की संगोष्ठी, पूरे देश में संगठन विस्तार का निर्णय

Spread the love

रायपुर। श्री विट्ठल संप्रदाय बृहद समाज महासभा, कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत, की महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन रायपुर में किया गया। संगोष्ठी में श्री विट्ठल संप्रदाय के संगठनात्मक विस्तार एवं समाज सेवा गतिविधियों को देशभर में प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए हाई पावर कमेटी, राष्ट्रीय स्तर की कमेटी, प्रांत स्तर की समिति, जिला स्तर की समिति तथा तहसील स्तर की समितियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार अन्य समितियों का भी गठन कर उन्हें पूरे भारत में स्थापित किया जाएगा।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश वर्मा ने संगोष्ठी में उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के विस्तार का कार्य 15 अक्टूबर तक संपूर्ण भारत में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रक्रिया में समाज के सभी घटकों एवं खापों को शामिल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर समाज सेवा के कार्यों को गति दी जा सके।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गठन पूरा होने के बाद सभी पदाधिकारियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने विट्ठल संप्रदाय में सक्रिय रहकर समाज सेवा करने के इच्छुक सामाजिक कार्यकर्ताओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

सामाजिक सेवा के इच्छुक कार्यकर्ता मोबाइल नंबर 9826223333 पर संपर्क कर सकते हैं।

संगोष्ठी में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और प्रस्तावित संगठन विस्तार योजना पर अपनी सहमति प्रदान की।

कार्यक्रम में योगाचार्य  के एल नामदेव, संस्थापक विट्ठल संप्रदाय,  नारायण प्रसाद नामदेव, धर्मेश नामदेव, नरेंद्र सोलंकी,  सुरेंद्र सोलंकी,  महेंद्र नामदेव (पत्रकार, आज तक), डॉ. भरत नामदेव (बलौदा बाजार), अविनाश नामदेव, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती लता नामदेव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति रही।

वहीं नागपुर से समन्वयक  ईश्वर घिरड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में संस्था के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार, संगठनात्मक ढांचे और आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर गहन चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का अभिषेक भी किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित सदस्यों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का उद्देश्य श्री विट्ठल संप्रदाय को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाते हुए देशभर में समाज सेवा की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *