The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Spread the love

THEPOPATLAL दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर रोनाल्डो ने आर्सेनल के खिलाफ 2 गोल करने के साथ यह उपलब्धि हासिल की। अब उनके 801 गोल हो चुके हैं। मैनचेस्टर यूनाइडेट ने 02 दिसंबर को हुए इस मैच में आर्सेनल को 3-2 से शिकस्त दी। रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल 52वें मिनट और दूसरा 70वें मिनट में पेनल्टी के जरिए किया। इसके साथ ही उनके गोल का आंकड़ा 801 हो गया। ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले के लिए भी यह दावा किया जाता है कि उन्होंने 1000 से ज्यादा गोल किए हैं। हालांकि, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। रोनाल्डो ने 801 गोल में से मैनचेस्टर यूनाइडेट के लिए कुल 130 गोल दागे हैं। वो दूसरी बार इस क्लब के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने रियाल मैड्रिड के लिए सबसे अधिक 450 गोल किए हैं। युवेंटस के लिए इस स्ट्राइकर ने 101 गोल दागे हैं। पुर्तगाल की तरफ से खेलते हुए रोनाल्डो ने 115 गोल किए हैं। जबकि स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए उन्होंने 5 गोल दागे हैं।रोनाल्डो सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने हाल ही में ईरान के अली देई के 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था। उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 184 मैच में 115 गोल हो गए हैं। एक्टिव फुटबॉल खिलाड़ियों में लियोनल मेसी और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के 80 गोल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *