The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

युवक ने लड़की से नाम-पता पूछा और फिर घर आकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर । कांकेर थाना क्षेत्र में सड़क चलते 15 साल की लड़की से एक युवक ने नाम-पता पूछा और फिर घर आकर दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, कांकेर में रहने वाली 15 साल की लड़की जून माह में कोरर बाजार घूमने के लिए गई थी। वहां उसे एक युवक मिला। उसने खुद का नाम अज्जू बताया और कहा कि वह चारामा के बारगरी नवापारा में रहता है। उसने लड़की से भी उसका नाम-पता पूछा। इसके कुछ दिन बाद युवक उसके घर पहुंच गया। लड़की को अकेला देखकर उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद से लड़की की तबीयत खराब रहने लगी। शरीर में होने वाले बदलाव और बार-बार पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां लड़की से दुष्कर्म का खुलासा हुआ। आरोपी पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।आरोपी ने अपना नाम बदल कर लड़की से पहचान की थी
आरोपी का नाम मोहित विश्वकर्मा उर्फ गोलू 23वर्ष है। उसने पूछताछ में वारदात स्वीकार कर ली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor