Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeNational

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारियों पर ईडी का शिकंजा, कार्रवाई जारी

Spread the love


रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापा मारा है। दरअसल यह छापा सराफा कारोबारियों के यहाँ पड़ा है। बता दे कि कार्रवाई में रायपुर व नागपुर के अफसर शामिल है। सशस्त्र जवानों की सुरक्षा में यह कार्रवाई जारी है। सूत्रों की माने तो प्रदेश के नामचीन सराफा और कपड़ा कारोबारियों के साथ चार्टेड एकाउंटेट औऱ उनसे जुड़े कारोबारियों और रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। राजधानी रायपुर के अलावा दुर्ग स्थित सराफा कारोबारियों के ठिकानों में भी छापेमारी की जा रही है। दुर्ग में खंडेलवाल कॉलोनी में CA सुनील जैन, श्री शिवम् स्टोर, जीवन प्लाज़ा में CA राजेंद्र कोठारी के कार्यालय, सराफा लाइन स्थित सहेली ज्वेलर्स, नवकार ज्वेलर्स, प्रकाश सांखला और मदन जैन के भोइ पारा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई। जबकि रायपुर पंडरी स्थित नाकोड़ा टेक्सटाइ व अन्य ठिकानों पर अधिकारी पहुंचकर जाँच कर रहे है। सुमित ज्वेलर्स, सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित पगारिया ज्वेलर्स के अलावा शैलेन्द्र नगर स्थित निवास पर भी ED की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि ईडी को रोजाना बड़े ट्रांजैक्शन और हवाले के पैसे का लेनदेन की सूचना मिली थी। जिसके बाद ईडी ने उक्त कार्रवाई की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से कई समूहों पर आयकर का छापा पड़ चुका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor