Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गर्लफ्रेंड को खुश करने चलाने को दी कार, बाइक सवार को मारी ठोकर, 3 की मौत

Spread the love


बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक युवती ने कार से 3 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार की ठोकर से बाइक सवार महिला और एक अधेड़ उछलकर 10 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों जा गिरे।बताया जा रहा है की युवती को ठीक से कर चलाने नहीं आता था,उसे ब्रेक की जगह कार का एक्सिलेटर दबा दिया इससे कार की स्पीड और तेज हो जाने से भीषण हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खरगहनी निवासी तुलसीराम यादव (32 वर्ष) अपने गांव के ही सुकवारा बाई केवट (63 वर्ष) और ग्राम पथर्रा के जैता यादव (53 वर्ष) को लेकर इलाज कराने जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। दोपहर करीब 11 बजे बाइक से सभी ग्राम नेवरा के वाटर पार्क के पास पहुंचे थे कि कार क्रमांक CG 10 AH 4685 की चालक पूजा बंजारे एवं बगल सीट में बैठे रविंद्र कुर्रे ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 ED 8401 को रॉंग साइड में जाकर जबर्दस्त ठोकर मार दी। बाइक सवार महिला व एक अधेड़ उछलकर 10 फीट नीचे झाड़ियों में गिरे। सुकवारा बाई व जैता यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर कोटा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार की ठोकर से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। भीड़ ने इस हादसे की सूचना डायल 112 को भी दी। घायल तुलसीराम को इलाज के लिए गनियारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स रेफर किया गया। इस हादसे में कार सवार युवती व युवक को भी चोंटे आई है। पुलिस ने होंडा कार को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कार को युवती चला रही थी। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार चलाने दिया था।आरोपी युवक और उसके गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार मालिक पिता पर भी केस दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor