The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolice Department

थाना सोमनी अंतर्गत हुक्का बार में रेड कार्यवाही दुकान को किया गया सील हुक्का बार संचालक के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही

Spread the love

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध युद्ध के तहत् नशे कारोबार में अंकुश लगाने हेतु जिले में हुक्का बार पर छापामार कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी0 श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना सोमनी पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना सोमनी अंतर्गत ग्राम देवादा बाईपास के करीब ‘‘द रोड साईड कैफे में रेड कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी 1-राहुल मोटवानी आ. राजकुमार मोटवानी उम्र 22 वर्ष निवासी तमेरपारा, दुर्ग, 2- तोमेश कुमार देवांगन, आ. प्रेम लाल देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी खण्डेलवाल कॉलोनी वार्ड नं.37 दुर्ग दोनों के कब्जे से 06 नग पॉट, 06 नग पाईप, 02 नग फ्लेवर डब्बा, 03 नग नोजल जप्त कर धारा 4/21, 6/24 कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही कर हुक्का बार दुकान को सील किया गया। इसी तरह की कार्यवाही शहर में भी होगी ऐसी उम्मीद है।

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *