The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

बॉलीवुड के किंग खान इन चीजों से बहुत डरते है,जाने पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL सिमी ग्रेवाल के चैट शो में जब शाहरुख खान और गौरी खान साथ आए थे तब इन दोनों ने ही एक दूसरे के बारे में बहुत सारी बातें बताई थीं। जहां शाहरुख को लेकर गौरी ने कहा था कि, ‘शाहरुख बच्चों को बिगाड़ देंगे वो इतना प्यार करते हैं बच्चों से।’ वहीं शाहरुख ने गौरी को हनीमून पर ले जाने से जुड़ी बातें बताईं थीं। इसी इंटरव्यू के एक हिस्से में शाहरुख ने ये भी बताया था कि उन्हें कुछ रोजमर्रा के कामों से भी डर लगता है और वो ये काम उतनी सहजता से नहीं कर पाते हैं। चैट शो में ये बात स्वीकारी थी कि उन्हें कुछ चीज़ें करने में घबराहट होती है। शाहरुख ने कहा था, ‘मैं बहुत शर्मीला हूं और मैं रोजमर्रा की चीजों को लेकर भी कॉन्फिडेंट नहीं हूं। मैं किसी दुकान में जाकर कोई चीज़ नहीं खरीद सकता हूं, मैं होटल में चेक इन नहीं कर सकता हूं। भारत में तो फिर भी मैं स्टार हूं तो मैं एक्टिंग कर सकता हूं और मेरा कॉन्फिडेंस एक पोज जैसा होता है, लेकिन विदेशों में जहां मुझे लोग नहीं जानते हैं वहां तो मुझे बहुत घबराहट होती है। मैं किसी दुकान में अकेला नहीं जा सकता हूं।’ मैं इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े होते ही शर्माता हूं। अगर मैं कुछ और नहीं हूं यानि मैं रवि, राज, राहुल नहीं प्ले कर रहा हूं तो मैं खुद में बहुत शर्मा जाता हूं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *