Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

साइबर सेल ने दबिश देकर खाइवाल को पकड़ा,11 हजार नकद, लैपटॉप और मोबाइल किया जब्त

Spread the love

बिलासपुर। टी-टवेंटी वर्ल्ड कप के मैच में व्यापार विहार की दुकान से खाईवाल सट्टा चला रहा था। इसकी सूचना पर साइबर सेल ने दबिश देकर खाइवाल को पकड़कर 11 हजार नकद, लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया है। टी-टवेंटी वर्ल्ड कप के दौरान सटोरिए सक्रिय है। इसकी सूचना पर एसपी दीपक झा ने साइबर सेल को सटोरियों पर नजर रखने निर्देश दिए हैं। सोमवार को बंगलादेश और स्काटलैंड के बीच वर्ल्ड कप का मैच चल रहा था। इस दौरान खपरगंज निवासी राहुल मलघानी व्यापार विहार स्थित श्रीधरा ट्रेडर्स से सट्टे का कारोबार चला रहा था। साइबर सेल ने इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचकर राहुल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित राहुल के कब्जे से 11 हजार स्र्पये नकद, लैपटाप व मोबाइल जब्त किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor