The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी ने खैरझिटी नया के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक को किया निलंबित

Spread the love

कवर्धा। पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दिलेराम डाहिरे ने ग्राम पंचायत खैरझिटी नया के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक जय माँ संतोषी महिला स्व. सहायता समूह, खैरझिटी नया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत खैरझिटी नया के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक जय माँ संतोषी महिला स्व. सहायता समूह, खैरझिटी नया को शासकीय उचित मूल्य दुकान खैरझिटी नया के संचालन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की की कंडिका 5 (6), (8)(11), 13 (1) एवं 14 (1), (2) का उल्लंघन किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इनके निलंबन अवधि में शासकीय उचित मूल्य दुकान खैरझिटी नया का संचालन कार्य करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 में उल्लेखित कण्डिकाओं के अधीन अस्थाई रूप से सरपंच, सचिव, ग्राम पंचायत खैरझिटी नया को आदेशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *