The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दर्दनाक सड़क हादसा:ट्रेलर और बाइक में जोरदार टक्कर एक की मौत दुसरा हॉस्पिटल में भर्ती,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायगढ़ । जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया है। दरअसल, सामारूमा तमनार निवासी बाइक में सवार दो युवक घरघोड़ा जा रहे थे। पावर ग्रिड के पास अचानक ट्रेलर ने उनको जोरदार टक्कर मारी, जिससे मौके पर एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक बाइक से दूर जाकर गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया है। तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *