Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म व मारपीट,बलात्कार का मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने व युवती के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व अन्य धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा निवासी युवती 19 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि अगस्त से 26 अक्टूबर के मध्य प्रार्थिया के परिचित अर्जुन वर्मा 19 वर्ष पिता नकुल वर्मा ने शादी का झांसा देकर अपने घर रायपुरा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे बार—बार मिलने बुलाने लगा,नही जाने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार व अन्य धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor