The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गरमाहट को देख मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे अमरकंटक नर्मदा जी में लगाई डुबकी

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के हॉलिडे होम्स से निकलकर बघेल अरंडी गुफा पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र नर्मदा और अरंडी संगम में स्नान किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने सीताराम बाबा के भी दर्शन किए। उनके आश्रम चक्रतीर्थ में कुछ दूर रुके। इसके बाद वे जालेश्वर भी जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को अमरकंटक पहुंचे थे। यहां उन्होंने नर्मदा कुंड के दर्शन किए। मां नर्मदा और पार्वती मंदिर में विशेष पूजा की और भगवान शिव का अभिषेक किया। पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल्याण आश्रम पहुंचकर बाबा कल्याण दास से मिले। वहां उनकी काफी देर तक चर्चा चली। मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के बेटे प्रवीण कुमार ध्रुव का 23-24 अगस्त की रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। ख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर बाद मरवाही पहुंचकर कार से डॉ. ध्रुव के घर बरैहा जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *