The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेमी से विवाद के बाद महिला ने खुद को आग लगाकर कर ली आत्महत्या

Spread the love

बिलासपुर। प्रेमी से विवाद के बाद महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका की है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मोपका में रहने वाली संजू साहू ने अपने घर में खुद पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा ली है। पुलिस ने गंभीर महिला को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि संजू साहू 27वर्ष के पति का नाम भी संजू साहू है। वह कमाने-खाने के लिए उत्तर प्रदेश गया है। यहां मोपका में महिला अकेले रहती थी। बीते छह महीने से उसकी मोपका के राहुल ढाबा के पास रहने वाले अखिलेश यादव से नजदीकी बढ़ गई थी। युवक महिला से मिलने के लिए रात में आता था। वह महिला पर अन्य लोगों से भी संबंध रखने का आरोप लगाकर विवाद करता था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor