The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

थाना परिसर मैदान में युवक की लाश मिलने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग। भिलाई-3 थाना परिसर मैदान में गड्ढेनुमा जगह पर भरे पानी में आज एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के होने का अनुमान है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश के दो से तीन दिन पुरानी होने का अंदाजा पुलिस ने लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक के मौत की वजह सामने आ सकेगी। भिलाई-3 थाना के बाउंड्रीवाल के अंदर दो से तीन दिन पुरानी लाश मिलने की खबर से लोग चौंक उठे। भिलाई-3 थाना के मैदान में हेलीपैड बनाया गया है। इसी हेलीपैड के पीछे वाले किनारे युवक की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप सी मच गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *