The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीसीसी चीफ के सामने राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी

Spread the love

रायपुर। आज फिर रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी और गाली-गलौज होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक उस वक्त पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद थे। जहां दो कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। बता दें कि कल भी राजीव भवन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के सामने छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। हालांकि हंगामा की असली वजह क्या है यह तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई है। इस घटना के बाद आला नेताओं ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *