The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

होमगार्ड उप निरीक्षक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लीया,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Spread the love

बैकुंठपुर। पांच दिन से लापता होमगार्ड उप निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह की हत्या की गुत्थी कोरिया पुलिस ने सुलझा ली है। आज प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक (आफिक) दीपेन्द्र सिंह 35वर्ष मिशन कॉलोनी बैकुण्ठपुर जिला कोरिया गत 25 अक्टूबर से कार्यालय नहीं जा रहा था।27 अक्टूबर को शैलेन्द्र सिंह 32वर्ष ने थाना बैकुण्ठपुर में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका बड़ा भाई उप निरीक्षक (आफिस) होमगार्ड दीपेन्द्र सिंह 25 अक्टूबर की शाम 7.30 बजे भट्टी पारा में था, तब अंतिम बार बात हुई थी, फिर उसका भाई 27 अक्टूबर तक पर वापस नहीं आया है।पुलिस टीम जांच कर 4 आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201, 120 बी, 34 का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना खडग़वा में अपराध कायम कर चारों आरोपियों विकास तिर्की 48 वर्ष, मथरूराम 30 वर्ष ,सुशील एक्का 21 वर्ष और संदीप मिंज को गिरफ्तार किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor