The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजिम माघी पुन्नी मेला में गरियाबंद पुलिस ने किया अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार-प्रसार

Spread the love

राजिम। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे.आर.ठाकुर के निर्देशन में आज राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा अपनी अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी दिया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा व टीम के द्वारा पीपीटी के माध्यम से उपस्थित सभी महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता एवं लाभ के संबंध में की जानकारी देते हुए ऐप इंस्टॉल कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा के संबंध में निरीक्षक वेदवती दरियो एवं टीम के द्वारा सेल्फ डिफेंस के संबंध में जानकारी दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor