The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रिटायर्ड शिक्षक से धोखाधड़ी करने वाली महिला बैंक कर्मी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। तिल्दा के रिटायर्ड शिक्षक से धोखाधड़ी करने वाली महिला बैंककर्मी को रायपुर पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। महिला बैंककर्मी सुष्मिता सहित इस मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला दो साल पहले का है। शिक्षक ने इनसइंड बैंक में सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी पेंशन की पूरी राशि जमा कराई थी। रुपये जमा करने के बाद बैंक की तरफ से एक एटीएम रिटायर्ड शिक्षक को दिया गया था, लेकिन बाद में शिक्षक ने बैंक को ये एटीएम उपयोग करने नहीं आता है कहते हुए वापस कर दिया था। एटीएम वापस करने के बाद बैंक कर्मी सुष्मिता ने बिना बैंक को बताए ही वो एटीएम अपने पास रख लिया। इनके बाद वो उस एटीएम से रुपये निकालती है। इस बात की जानकारी जब पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक को हुई तो वो बैंक के अधिकारियों से इसकी शिकायत की,लेकिन बैंक अधिकारियों द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत तिल्दा थाने में दर्ज कराई थी। उस समय तत्कालीन टीआई चंद्रा के द्वारा भी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो पीड़ित ने एसपी,आईजी और डीजीपी से इसकी शिकायत की थी। मामले में कार्रवाई नहीं होता देख पीड़ित ने अदालत की शरण ली थी। दो माह पूर्व अदालत के आदेश पर तिल्दा थाने ने इनसइंड बैंक की महिला कर्मी सहित पांच लोगों के खिलाफ़ 420 का अपराध दर्ज किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor