The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

झलमला में जोन स्तरीय बालक्रिण्डा प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी का आगमन, किए निरीक्षण

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। वनांचल क्षेत्र झलमला के पावन धरा में बालक्रिण्डा प्रतियोगिता में उपस्थित होकर आयोजन का निरीक्षण किए और खेल का आनंद भी लिए है और खेल मैदान की पूरी व्यवस्था देख संतुष्ट हुए। वनांचल क्षेत्र के 10 संकुल झलमला, समनापुर, सिवनी खुर्द, रेंगाखार कला, चिल्पी, रोल, उसरवाही, खारा, बहनाखोदरा, बोक्करखार सभी संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय माध्यमिक शालाओं के चयनित खिलाड़ी छात्र-छात्राओ ने भाग लिया है। समस्त प्रधान पाठक एवम समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उत्साह के साथ अपने अपने जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन कर रहे है, क्षेत्र के समस्त संकुल के स्कूल खिलाड़ी बच्चे की उत्साह वा उमंग देखते ही बन रहा है। उपस्थित जनों को संबोधित कर सुरक्षित खेल संपन्न कराने में सहयोग की अपील किए। एवं समस्त बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार गुप्ता, यू आर चंद्राकर सहायक संचालक, सतीश यदु एम आई प्रशासक वा कुरैशी जिला खेल अधिकारी जिला कबीरधाम उपस्थित हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor