The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्कर ने दोपहिया सवार को मारी टक्कर,कार छोड़कर भाग निकले आरोपी,कार में मिले 90 किलोग्राम गांजा,जांच जारी

Spread the love

रायपुर। अभनपुर में गांजा तस्कर दोपहिया सवार को टक्कर मारने के बाद कार को छोड़कर भाग निकले। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, अभनपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर दो पहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद इनोवा को लावारिस हालत में छोड़कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने केन्द्री के पास ढाबे से इनोवा कार को जब्त किया। कार से 90 किलो गाँजा जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अभनपुर थाना प्रभारी बोधन साहू ने बताया कि मंगलवार को देर रात अभनपुर के झांकी इलाके में बाइक चालक सुदामा राम चेलक को इनोवा कार से ठोकर मार दी थी, जिसके बाद वाहन चालक कार को लावारिस छोड़कर फरार हो गया था। वाहन की तलाशी लेने पर 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा के साथ कार को जब्त कर अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस मामले में जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *