The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सांकड़ पिटवाकर भक्तों ने किया गौरी गौरा विसर्जन

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। अंचल में बड़ी संख्या में गौरा गौरी बनाकर रात्रि में ही शोभायात्रा निकाली गई इस मौके पर नगर में छोटी बच्चियों से लेकर बालिकाओं के द्वारा कलसा सिर में लेकर गौरा गौरी के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया इनके अलावा वाद्य यंत्र की धुन पर लोग देवता चढ़ रहे थे। तथा हाथ व पैर पर सांकड़ पिटवाकर लोग अपनी अपनी श्रद्धा समर्पित कर रहे थे।सर से लगा हुआ गांव चौबेबांधा में गौरा गौरी की जयकारा होती रही तथा लोग बड़ी श्रद्धा के साथ सांकड़ लेते रहे। इस दृश्य को देख लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और प्रसाद स्वरूप अपने हाथ व पैर पर साकर पिटवाते रहे। सुबह 10:00 बजे के लगभग शीतला तालाब में ले जाकर विसर्जन किया गया। इसी तरह से सिंधौरी में लक्ष्मी माता की मूर्ति स्थापित की गई थी जिसे आज मातर के दिवस तालाब में ले जाकर विसर्जित किया गया इस मौके पर छप्पन भोग का प्रसाद भी वितरण किया गया। बरोंडा, श्यामनगर, तर्रा, कुरूसकेरा, कोपरा, भेंडरी, रावड़, लोहरसी, धूमा, परतेवा, देवरी, बेलटुकरी, पीतईबंद, भैंसातरा, लफंदी, बकली, परसदा, अरंड, पोखरा, हथखोज, पीपरछेड़ी, सेंहरतरा आदि गांव में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor