The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने परम्परा व संस्कृति को बनाए रखा- खूबलाल

Spread the love
”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। मातर महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत राजपुर में किया गया। जिसमें क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव शामिल हुए। श्री ध्रुव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में त्यौहारों का उत्साह व उमंग अलग ही नजर आता है, यहां सभी लोग मिलजुलकर त्यौहार मनाते है। प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए, मातर महोत्सव की लोगो को बधाई दिया और अपने क्षेत्र वासियों के सदैव साथ रहने का संकल्प लिया। कहा कि आज पूरे प्रदेश में संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने के लिए गांव के हर व्यक्ति हर नागरिक हर मातृ शक्ति बधाई के पात्र है। ऐसे वरिष्ठ लोगों का मान सम्मान होना चाहिए, जिन्होंने हमारी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor