The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarhPolice Department

Breaking: सब्जी व्यापारियों से विवाद करने वाले आरक्षक को एसपी ने किया लाइन हाजिर

Spread the love
”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। बीते दिनों सब्जी मंडी में आरक्षक अभिजीत पाण्डेय और सब्जी व्यापारियों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नगर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उक्त विवाद में आरक्षक अभिजीत पांडेय की गलती पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने आरक्षक पांडेय को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र कोरबा में सम्बद्ध किया है। साथ ही निंदा की सजा से दण्डित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आम जनता एवम पुलिस के मध्य मित्रवत सम्बन्ध स्थापित किया जाए । पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा ।किन्तु प्राप्त शिकायत पर समुचित जांच के उपरान्त ही कार्यवाही किया जाएगा । वही दूसरी ओर फर्जी शिकायत पाए जाने पर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्यवाही कठोर कार्यवाही किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *