The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एनएसयूआई ने भाजपा विधायक रंजना साहू को थूकदान किया भेंट

Spread the love

धमतरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी  के थूकने वाले बयान को लेकर NSUI ने प्रदेश के भाजपा विधायक और सांसद के घर पर जाकर उनको थूकदान भेंट किया। इस दौरान उनसे यह कहा गया कि भाजपा नेता कृपया कर यहां थूकें, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान पर नहीं।इसी कड़ी में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी भाजपा विधायक रंजना साहू के निवास जाकर उन्हें थूक दान भेंट किया और उनसे गुजारिश की गई कि आप और आपके कार्यकर्ता इस थूक दान का प्रयोग करें।

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि जिस तरह बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, उसका हम पुरजोर विरोध करते हैं,उनकी शब्दों की निंदा करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रभारी विशाल चौधरी के निर्देश पर धमतरी भाजपा विधायक के निवास स्थान पर जाकर उन्हें थूक दान भेट किया और उनके और उनके कार्यकर्ताओं से इस थूक दान पर थूकने का निवेदन किया। उनसे यह अपेक्षा की गई कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली बात जो उनकी प्रभारी ने की है, उसको लेकर वह माफी मांगे. प्रदेश की जनता और यशस्वी मुख्यमंत्री को आम जनता के सामने माफी पेश करें।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तोगेश साहू,पारस मनी साहू,चितेन्द्र साहू,प्रभात साहू,ऋषि साहू,यश नारायण दुबे,सौरभ साहू,नमन बंजारे,गजेंद्र साहू,नयन सोनी, उमेश साहू,सुदीप सिन्हा उपस्थित रहे ।

“वैभव चौधरी की रिपो​र्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *