The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जमीन विवाद में देवर ने डंडे से हमला कर भाभी की कर दी हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकेरी के आश्रित मोहल्ला आमाडुगु में बीती रात करीब 12 से 1 बजे देवर ने डंडे से हमला कर भाभी की हत्या कर दिया। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। घटना से पहले आरोपी और बड़े भाई ने साथ में शराब सेवन किया था। कुछ देर बाद बड़ा भाई प्रेम सिंह घर चला गया,बाद में छोटा भाई घर से बाहर निकला और बड़े भाई प्रेम सिंह को जमीन विवाद में गाली गलौच करने लगा। हंगामा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शोर शराब सुनकर प्रेम सिंह 30 वर्षीय पत्नी सुशीला सिंह के साथ घर से बाहर आया। दोनों भाइयों में जमीन का विवाद तेज हो गया. बीच बचाव करने प्रेम सिंह की पत्नी सुशीला सिंह मौके पर पहुंची। देवर ने भाभी सुशीला सिंह पर डंडे से जोरदार हमला बोल दिया। जिसके चलते उसका सर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *