The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

किलकिलेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रही स्कूटी सवार दो महिला ट्रक की चपेट में आयी ,एक की मौत एक घायल

Spread the love

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को किलकिलेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रही स्कूटी सवार दो महिलाओं तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर है। उसे पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाएं ग्राम पालीडीह की रहने वाली हैं, जो मितानिन का काम करती हैं।
स्कूटी सवार दोनों महिला किलकिला धाम दर्शन करने के लिए गई थीं। वहां से वे वापस पालीडीह अपने घर की ओर लौट रही थीं। जनपद पंचायत के सामने ट्रक क्रमांक CG 14MH 9933 के पिछले हिस्से से उनकी स्कूटी टकरा गई। जिससे एक महिला ट्रक के चक्के में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं दूसरी महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor