The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टी-20 वर्ल्ड कप में सट्टा लगाते हुए तीन खाइवाल गिरफ्तार लाखों का माल जब्त

Spread the love

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप में सट्टा लगाते हुए तीन खाइवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खाईवाल के कब्जे से 84 हजार रुपये, पांच मोबाइल और एलईडी टीवी जब्त कर कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि 10 नवंबर की शाम सूचना मिली कि टी-20 वर्ल्ड कम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीनदयाल कालोनी में रहने वाले नवीन तिवारी 25वर्ष को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित को कब्जे से पांच लाख की सट्टा-पट्टी, 10 हजार 800रु नकद, तीन मोबाइल और एक एलईडी टीवी जब्त किया है। वहीं, सिंधी कालोनी में रहने वाले जिमी साय 34 वर्ष को पकड़कर एक लाख की सट्टा-पट्टी, 70 हजार रुपये नकद व मोबाइल जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने सिंधी कालोनी निवासी राजू कालरा को मैच में सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 50 हजार की सट्टा-पट्टी, चार हजार नकद और मोबाइल जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *