The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhCrime

तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद खुनी संघर्ष में बदला

Spread the love

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तालाब में मछली मारने की बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *