The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में वेल्डिंग करते समय कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खा​क

Spread the love

बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुराना बस स्टैंड के करबला स्थित कश्यप कॉलोनी में सूर्या गारमेंट्स की दुकान में भी भीषण आग लग गई। जिससे आस-पास हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम की मदद से आग में काबू पाया गया। यहां तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में डक्टिंग पाइंट में काम चल रहा है। शुक्रवार की शाम वेल्डिंग करते समय पाइंट में अचानक आग लग गई। जिससे जोरदार धुआं उठने लगा। इसे देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दुकान में आए ग्राहकों को बाहर निकाला गया। इधर, कर्मचारी कपड़ों को हटाने लगे। आग बढ़ता देख कर्मचारी भी दौड़कर बाहर गए। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। इस दौरान आग लगने की खबर नगर सेना दमकल शाखा को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को कुछ ही देर में काबू में कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor